![]()
पुलिस ने अवैध शराब के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पिकअप और एस्कॉर्ट कर रही बोलेरो को जब्त किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर राज कंवर और वृत्ताधिकारी संजीव कटेवा के सुपरविजन में थानाधिकारी खुईयां राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से 20 लाख अनुमानित कीमत की 1212 बोतल अवैध पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एस्कॉर्ट वाहन बोलेरो समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन (23), पवन (32), कृष्ण (32) और मुकेश (26) शामिल हैं। सभी आरोपी हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 104/2025 धारा 19/54, 54घ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी खुईयां राजपाल सिंह कर रहे हैं। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल भंवरलाल, कॉन्स्टेबल बलवंत सिंह, बजरंग लाल और गिरधारी लाल की टीम शामिल थी। डीएसटी टीम सेक्टर नोहर का भी इस कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments