☜ Click Here to Star Rating


नशे में 108 एंबुलेंस चालक का अस्पताल में हंगामा

बीडीके अस्पताल परिसर में 108 एंबुलेंस के एक नशेड़ी चालक ने डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया। चालक ने न सिर्फ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि वहां मौजूद पुलिस भी इस दौरान मूकदर्शक बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह

.

यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। मंड्रेला की 108 एंबुलेंस के चालक आनंद कुमार ने नशे की हालत में अपनी गाड़ी अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी और हंगामा शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने 108 एंबुलेंस में कार्यरत ईएमटी नवीन कुमार की निजी गाड़ी पर पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

पुलिस बनी रही मूकदर्शक, बीडीके अस्पताल का मामला

पुलिस बनी रही मूकदर्शक, बीडीके अस्पताल का मामला

हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने की कोई कोशिश नहीं की। जब स्थानीय लोगों ने नशेड़ी चालक को पुलिस की 112 में बैठा दिया, तो एक पुलिसकर्मी ने उसे वापस बाहर निकाल कर छोड़ दिया।

शराबी चालक ने नवीन कुमार के अलावा, एक और ईएमटी राहुल के साथ भी हाथापाई की, और यह सब पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में होता रहा।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा है और मारपीट कर रहा है, जबकि पुलिसकर्मी बस खड़े होकर देख रहे हैं। इस घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है, और वे पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आपातकालीन सेवा में कार्यरत किसी व्यक्ति का नशे में ड्यूटी करना मरीजों की जान को खतरे में डाल सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading