![]()
झालावाड़ की डग पुलिस ने दुधालिया चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 103.6 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
झालावाड़ जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। डग पुलिस ने दुधालिया चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 103.6 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में एक सेना का जवान पीरूलाल मालवीय भी शामिल है। पीरूलाल अपने साथी अनवर उर्फ अन्नु के साथ एक सफेद कार में गांजे से भरे ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहा था। ट्रक में जहीर खान और विनोद शर्मा सवार थे। तस्करों ने लोहे के सरियों की आड़ में गांजा छिपाया था।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि पीरूलाल के पास से सेना का आईडी कार्ड बरामद हुआ है। आरोपी इस कार्ड का इस्तेमाल पुलिस नाकाबंदी से बचने के लिए करता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में पीरूलाल मालवीय मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में झालावाड़ में रह रहा था। अनवर उर्फ अन्नू झालरापाटन के ट्रांसपोर्ट नगर का निवासी है। जहीर खान सूरजपोल गेट और विनोद शर्मा बस स्टैंड के पीछे झालरापाटन का रहने वाला है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सेना का कार्ड तस्करी में उपयोग पूछताछ में सेना के जवान पीरूलाल ने बताया कि इंडियन आर्मी के कार्ड का उपयोग पुलिस नाकाबंदी पर रुकवाने के दौरान सम्पूर्ण अवैध मादक पदार्थ को नाकाबंदी से निकालने व अपने साथियों को अलर्ट करने के उद्देश्य से किया जा रहा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments