☜ Click Here to Star Rating



सुबह आसमान में घने बादल छा गए और 7 बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो साढ़े 8 बजे तक जारी रहा।

करौली जिले में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और सुबह 7 बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो साढ़े 8 बजे तक जारी रहा। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

.

रक्षाबंधन के मौके पर जिले में पतंगबाजी की वर्षों पुरानी परंपरा है। अचानक हुई बारिश से पतंगबाज मायूस हो गए। हालांकि कुछ समय बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। फिर वे पतंगबाजी का आनंद लेने लगे।

जिले के पांचना बांध से पानी की निकासी का दौर लगातार जारी है। शनिवार को लगातार छठें दिन बांध के दो गेट खोलकर 222 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 257.90 मीटर पर पहुंच गया है। इसका अधिकतम गेज 258.62 मीटर है।

इस मानसून सत्र में अब तक बांध से 2,849 एमसीएफटी पानी की निकासी हो चुकी है। बांध की कुल भराव क्षमता करीब 2100 एमसीएफटी है। बांध से लगातार हो रही पानी की निकासी से डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जल आपूर्ति और सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading