![]()
डॉ. सुरेंद्र वर्मा मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल बनाए गए हैं।
राज्य सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी करके डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा को बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बना दिया है। डॉ. वर्मा अब तक पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले प्रिंसिपल रहे डॉ. गुंजन सोनी अब अपन
चिकित्सा विभाग के उप शासन सचिव की ओर से जारी आदेश में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के जनरल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा को प्राचार्य एवं नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। वर्तमान प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी का कार्यकाल 10 अक्टूबर 2025 को समाप्त होने जा रहा है। इसी बीच, राज्य सरकार ने डॉ. वर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।
डॉ. वर्मा के प्रिंसिपल बनने के साथ ही अब अधीक्षक का पद रिक्त हो रहा है। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक पद की जिम्मेदारी डॉ. मनोहर लाल दवा को सौंपे जाने की संभावना है। इस संबंध में उच्च स्तर पर निर्णय हो चुका है लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुआ। इस संबंध में शीघ्र ही आधिकारिक आदेश जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments