बूंदी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भलनलाल सरकार पर साधा निशाना।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बूंदी दौरे के दौरान भाजपा की भजनलाल सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा का अपना संविधान चलता है, वे देश के संविधान का पालन नहीं करते।
डोटासरा ने राजस्थान में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक ट्रेनिंग एएसआई ने भर्ती में हुई गड़बड़ी के कारण आत्महत्या कर ली, लेकिन सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कांग्रेस का कर्तव्य बताया कि वह जनता की आवाज सुनकर सरकार को जगाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को घेरा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर हमला बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि उन्हें अपने पद पर रहते हुए शर्म आनी चाहिए, जिस प्रकार की भाषा का वे प्रयोग करते हैं। डोटासरा ने दिलावर द्वारा उन पर किए गए तंज पर नाराजगी व्यक्त की और पलटवार करते हुए उन्हें घेरा। इसके साथ ही, डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “भगवान उन्हें लंबी उम्र दे। वे देश के प्रधानमंत्री हैं, हमारे प्रधानमंत्री हैं, मैं उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।” डोटासरा ने आरएसएस और भाजपा पर फिर हमला करते हुए कहा कि दोनों का संविधान एक है और वे संविधान की पालना नहीं करते। उन्होंने कहा कि वे अपनी मर्जी से लोगों को रिटायर कर देते हैं, और प्रधानमंत्री के 75 वर्ष पूरे होने पर भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments