☜ Click Here to Star Rating


जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने गोविंद सिंह डोटासरा के शिक्षा मंत्री पर दिए बयान को लेकर कहा- वे लोगों को भ्रमित करने के लिए बयान देते रहते हैं।

.

रावत ने कहा- सुबह उठते ही उन्हें(डोटासरा) इस बात की चिंता लगी रहती है कि वह अखबार में कैसे छपे। इसलिए वह मनगढ़ंत रोज कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, और जब आदमी की रोज ही बोलने की आदत हो जाए तो, इसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना। जिस तरह से विपक्ष अपनी भूमिका निभा रहा है। वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। हर चीज की आलोचना करना अच्छी बात है लेकिन, रोज ही उल्टी सीधी बात करना यह ठीक बात नहीं है।

दरअसल, डोटासरा ने झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर बीजेपी सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि यह सिस्टम की तरफ से की गई हत्या है।

इसी के जवाब में रविवार को भरतपुर दौरे पर आए जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने मीडिया में बयान दिया।

बोले- डोटासरा खुद शिक्षा मंत्री रहे हैं

रावत ने मीडिया से कहा- विपक्ष का काम है विरोध करना, वो करें। लेकिन, इस दुखद हादसे के अंदर भी वह राजनीतिक खोज निकालें, इससे दुर्भाग्य कोई बात नहीं होगी। अच्छा होता वह बच्चों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के साथ-साथ सरकार को सुझाव देते। वह खुद भी शिक्षा मंत्री रहे हैं।

रावत ने कहा- समय समय पर हमारी सरकार आमजन की समस्या के समाधान के लिए अभियान चला रही है। कांग्रेस की सरकार जो काम 5 साल में नहीं कर पाई हमने पिछले डेढ़ साल में किए।

कहा- भवनों की सूची बना कर दें

मंत्री रावत ने नगर निगम में भरतपुर और डीग जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। भरतपुर और डीग कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि अगले 2 से 3 दिन के अंदर सभी विभागों के भवनों की स्थिति के बारे में बताएं। इसके अलावा सीएम भजन लाल शर्मा ने राज्य स्तरीय बैठक ली है। उन्होंने सभी कलेक्टर और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भवनों की स्थिति की तुरंत सूची बनाकर दें। जिससे मरम्मत का काम शुरू करवाया जा सके।

भरतपुर के अंदर जो केंद्रीय बस स्टैंड है वह सालों पुराना है। सीएम ने बजट के अंदर घोषणा की है। कोई बड़ी योजना बनती है तो, उसमें समय लगता है। भरतपुर का बस स्टैंड राष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहते हैं। इसके लिए काम चल रहा है। जल्द ही उसका काम शुरू करवाएंगे।

पढ़ें डोटासरा के बयान से जुड़ी ये खबर…

डोटासरा बोले- किरोड़ी के पंख काम नहीं कर रहे:झालावाड़ स्कूल हादसा सिस्टम की तरफ से की गई हत्या, शिक्षामंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर बीजेपी सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि यह सिस्टम की तरफ से की गई हत्या है। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading