☜ Click Here to Star Rating


बीकानेर में हिंदू संगठनों ने एक घर में जबरन धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि नयाशहर थाने के पास स्थित कब्रिस्तान के निकट एक घर में रविवार को बड़ी संख्या में बाहरी लोग जमा थे। इनमें बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग प्रार्थना कर रहे थे।

.

हिंदू संगठनों के लोगों ने घर को घेर लिया। इस दौरान एक महिला पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घर में मौजूद लोगों के साथ हिंदू संगठनों के सदस्यों की हाथापाई भी हुई। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया- घर में बच्चों और महिलाओं सहित 12-13 लोग मौजूद थे। 10 लोगों को पूछताछ के लिए नयाशहर थाने लाया गया है। मौके से धर्म विशेष से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं। फोटो, पुस्तकें, धार्मिक ग्रंथ और कई अन्य सामान भी मिले हैं। कुछ हस्तलिखित पर्चियां भी बरामद हुई हैं, जिनमें धर्म विशेष के बारे में लिखा गया है।

सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया- चित्तौड़गढ़ निवासी अजीत दास पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है। वह बीकानेर में ससुराल में रहता है। एक कागज में तलवार उठाने के बारे में लिखा है। इसके संदर्भ की जांच की जा रही है। जबरन धर्मांतरण के प्रमाण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब देखिए, विवाद से जुड़ी PHOTOS..

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घर को घेरा। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घर को घेरा। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

तनावपूर्ण माहौल में पुलिस ने स्थिति संभाली। कई लोगों को हिरासत में लिया।

तनावपूर्ण माहौल में पुलिस ने स्थिति संभाली। कई लोगों को हिरासत में लिया।

आरोप- प्रचार-प्रसार कर जबरन धर्मांतरण करवाया जा रहा हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि घर में लंबे समय से धर्म विशेष का प्रचार-प्रसार कर जबरन धर्मांतरण करवाया जा रहा है। शैलेष गुप्ता, कैलाश भार्गव, विजय उपाध्याय, हरिकिशन और जितेंद्र गहलोत सहित कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया- बीकानेर के कब्रिस्तान के पास एक घर में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थीं। शिकायत मिलने पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कई आपत्तिजनक सामग्री मिली।

रुपयों से भरा एक बैग भी था। जिस महिला के पास यह बैग था, वो वहां से भाग गई। पुलिस कार्रवाई में यह महिला पकड़ में नहीं आई। भार्गव ने कहा- हमें किसी धर्म से आपत्ति नहीं है, लेकिन लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराना स्वीकार्य नहीं है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading