छोटी सादड़ी पुलिस ने नाराणी चौकी से महुडिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त के दौरान कार्रवाई की।
प्रतापगढ़ में पुलिस ने डोडा चूरा की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने करीब 24 लाख का डोडा चूरा बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार और बाइक जब्त की गई है। जिले की छोटी सादड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई की।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई। छोटी सादड़ी थानाधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार को नाराणी चौकी से महुडिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त कर रही थी। वहां एक काली टाटा हैरियर कार और एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली।

पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की टाटा हैरियर कार और बाइक को जब्त कर लिया है।
कार की तलाशी में 8 कट्टों और बोरों में भरा 162.690 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने आरोपी से टाटा हैरियर कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर ली। साथ ही धोलापानी थाना क्षेत्र के अम्बावली निवासी भैरूलाल मीणा को गिरफ्तार किया है।
जब्त किए गए डोडा चूरे की कीमत लगभग 24.40 लाख रुपए आंकी गई है। छोटी सादड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments