जालोर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेन्टर में डॉ. कानाराम पटेल को 2 हजार की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने पकड़ा।
जालोर के जिला अस्पताल के एक डॉक्टर को एसीबी की टीम ने ट्रैप किया है। आरोपी डॉक्टर को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी डॉक्टर ने इस 2 हजार रुपए की घूस के लिए परिवादी के मेडिकल सर्टिफिकेट को 27 दिन तक रोके रखा। परिवादी से उसने मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले में 2 हजार की घूस की डिमांड रखी, जिसे पूरा नहीं करने पर सर्टिफिकेट जारी नहीं किया।

ACB ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपी डॉक्टर को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
24 जुलाई को परिवादी ने किया था आवेदन एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी के साथ 24 जुलाई को हुई मारपीट के कोतवाली में दर्ज मामले में परिवादी को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना था। इसके लिए उसने चोटों का चोट प्रतिवेदन जारी करने के लिए जालोर के राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेटर में अप्लाई किया। यह ट्रॉमा सेटर में मेडिकल जूरिस्ट डॉ. कानाराम पटेल ने परिवादी से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले में 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

जालोर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेन्टर में नियुक्त फोरेंसिक मेडिसन मेडिकल जूरिस्ट डॉ. कानाराम पटेल (सबसे बाएं) को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा है।
शाम 4 बजे डॉक्टर को घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा परिवादी की शिकायत के बाद जालोर एसीबी टीम ने सत्यापन करवाया और मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपी डॉक्टर को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। परिवादी की शिकायत के बाद जालोर एसीबी टीम ने एएसपी मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में इस ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

जालोर के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेन्टर में मंगलवार दोपहर में एसीबी टीम ट्रैप की कार्रवाई करने पहुंची।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments