डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गुरुवार को सीकर के रैवासा धाम में चल रहे 9 दिवसीय ‘सियपिय मिलन समारोह महोत्सव’ में शिरकत की। दीया कुमारी ने श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर में पूजा-अर्चना की और रैवासा धाम के पूर्व पीठाधीश्वर डॉ. राघवाचार्य महाराज की प्रतिमा पर प

रैवासा धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सुनती हुई डिप्टी सीएम दीया कुमारी व राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी।
इसके बाद डिप्टी सीएम श्रीमद् भागवत कथा स्थल में पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय के संगीतमय श्लोकों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया। इस दौरान उन्होंने भक्तों के साथ आध्यात्मिक माहौल में समय बिताया और आशीर्वाद लिया। पंडित इंद्रेश उपाध्याय की कथा में श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न अध्यायों से चुनिंदा श्लोकों का वर्णन किया गया, जो भक्तों को भगवान कृष्ण की लीलाओं और जीवन दर्शन से जोड़ते हैं।

कथा सुनने के लिए रोजाना देशभर से लोग रैवासा आ रहे हैं।
उपाध्याय ने कहा- हम उस परम सत्य का ध्यान करते हैं, जिससे इस जगत की सृष्टि, स्थिति और लय होता है। वह सबमें व्याप्त होकर भी अलग है, सबका ज्ञाता और स्वतंत्र है। जैसे तेज, जल और मिट्टी का विनिमय होता है, वैसे ही इसमें त्रिगुणमय सृष्टि मिथ्या है। वह अपने तेज से हमेशा माया से रहित है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments