खानपुर विधानसभा क्षेत्र के बकानी स्थित ग्राम सुमर में 69वीं जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।
झालावाड़ के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के बकानी स्थित ग्राम सुमर में 69वीं जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 17 से 19 वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित की गई थी।
समापन समारोह में खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा ने की। विशिष्ट अतिथियों में सुमर बैसार जनपद अमरलाल जादम, पूर्व बैसार सरपंच मदनलाल वर्मा और खानपुर पूर्व सरपंच ललित राठौर शामिल रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि खेल में जीतने वाले के साथ-साथ हारने वाले का भी हौसला बढ़ाना जरूरी है। इससे हारने वाले खिलाड़ी अगली बार और मेहनत करके जीत हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और किसी से भी मनमुटाव या द्वेष नहीं रखना चाहिए।
प्रिंसिपल महेंद्र कुमार पाटोदिया और उप सरपंच आशा सुमन ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और साफा बंधवाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, राजीव गांधी पंचायत राज ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज मीणा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवराज गुर्जर समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments