रेसला का जिला स्तरीय शिक्षक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुरू हुआ।
झालावाड़ में रेसला का जिला स्तरीय शिक्षक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल (नवीन भवन) में शुरू हुआ। अधिवेशन के पहले दिन कौशल आधारित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा तथा समावेशी शिक्षा एवं दिव्यांग व वंचित

जिला स्तरीय शिक्षक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी भीम सिंह जाट ने शिक्षक और शिक्षार्थी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थी की क्षमताओं को परखता है और उसका सर्वांगीण विकास करता है।
कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी भीम सिंह जाट, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार और पूर्व रेसला संरक्षक सुभाष सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रेसला झालावाड़ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद मीणा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सभी अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे। संगठन की ओर से वरिष्ठ व्याख्याता पद को डाइंग घोषित करने, 3 साल से लंबित 5000 से अधिक क्रमोन्नति करने, सभी विद्यालयों में पदों का सृजन करने, व्याख्याता सहित बकाया सभी डीपीसी और काउंसलिंग शीघ्र करने तथा माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू करने की मांगें रखी गईं। मंच संचालन राम बिलास मीणा ने किया।
अधिवेशन के दौरान नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राम कैलाश मीणा (व्याख्याता) को जिला मंत्री, हरिराम मीणा (व्याख्याता) को सभा अध्यक्ष, कोमल चंद पारेता (व्याख्याता) को कोषाध्यक्ष और अब्दुल सलाम (व्याख्याता) को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त, अकलेरा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा, डग ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीपक मेवाडा और बकानी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार को भी नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष दुलीचंद मीणा ने साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और संगठन की प्रगति के लिए सभी सदस्यों के एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।
संगठन को चलाना है तो हर व्यक्ति को अपना योगदान देना पड़ेगा। जोर देकर के जिला अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संगठन के साथ रहना बहुत जरूरी हो गया है। अंत में सभी अतिथियों और अधिवेशन में भाग लेने वाले साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments