![]()
डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर दिए निर्देश।
डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने एनएफएसए प्रकरणों की जांच की। साथ ही दीपावली से पहले साफ-सफाई के लिए बीडीओ और ईओ को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सड़क स्वामित्व एजेंसियों को खराब सड़कों की मरम्मत दीपावली से पहले करने के निर्देश दिए। बैठक में वीसी के माध्यम से पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जौहरी और सभी उपखंड के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े।
कलेक्टर ने 2024-25 और 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाएं आमजन से जुड़ी हैं। इसलिए इन्हें समय पर पूरा करना जरूरी है।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। सांवई खेड़ा डिप्रेशन में बिजली कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है। कामां बस स्टैंड का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने सभी लंबित एनएफएसए प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। पंच गौरव कार्यक्रम में प्रभारी सचिव के सुझावों को लागू करने पर भी जोर दिया गया।
जिला कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं से जुड़े विभाग प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें, समयबद्ध एवं लक्ष्यानुरूप प्रगति के लिए प्रयास तेज करें और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाएं।
जिला कलेक्टर ने नगर निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि कचरा संग्रहण का कार्य समुचित ढंग से और मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विभिन्न आयोजनों का लाभ पहुंचाने एवं समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 15 सितम्बर से आयोजित होने वाले शहर चलो और गांव चलो तथा सहकार सदस्यता अभियान की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments