![]()
सेवा पखवाड़े के तहत नगर परिषद बालोतरा ने एक नई सामाजिक पहल की है। परिषद ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में आमजन से अनुपयोगी वस्तुएं एकत्र कर उन्हें जरूरतमंद लोगों और बच्चों में वितरित किया। इस प्रयास से न केवल पुरानी वस्तुओं का सदुपयोग हुआ, बल्कि कई
नगर परिषद ने वार्डवासियों से अपील की थी कि वे अपने घरों में रखी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे पुराने कपड़े, जूते, बर्तन, खिलौने और किताबें कचरे में फेंकने की बजाय सद्भावना केंद्र में जमा कराएं। एकत्रित वस्तुओं को छांटकर और स्वच्छ बनाकर जरूरतमंद परिवारों में वितरित किया गया।
वितरण के दौरान बच्चों के चेहरे पर खास उत्साह और खुशी देखने को मिली, जब उन्हें रंग-बिरंगे खिलौने और पढ़ाई की किताबें मिलीं। परिषद की यह पहल न केवल रीयूज और रिसाइक्लिंग की सोच को बढ़ावा देती है, बल्कि सामाजिक समानता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
नगर परिषद ने नागरिकों से पुनः आह्वान किया है कि वे अनुपयोगी वस्तुओं को बेकार समझकर न फेंकें, बल्कि मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में दान करें। यह छोटा-सा योगदान किसी जरूरतमंद की बड़ी आवश्यकता को पूरा कर सकता है और उनके जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments