![]()
जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता को पार्ट टाइम काम का झांसा देकर 4.21 लाख की ठगी की गई।
झालरा विधाशाला रोड निवासी रूपम कुमारी (30)पत्नी गिरीश व्यास ने न्यायालय परिवाद के जरिए केस दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि मैने इंस्टाग्राम से वर्क फ्रॉम होम की रील देखी। संपर्क करने पर उसने समीर अदरा नाम की महिला ने होटल की वेबसाइट का लिंक भेजा। उसमें कमेंट और रेटिंग की बात की।
अलग अलग टास्क दिए
रूपम ने बताया – मुझे सबसे पहले 180 रुपए, फिर 200, फिर 3900 व एक्स्ट्रा पे 900 रूपए मुझे दिये। हर 10-15 टास्क के बाद एक टास्क दिया। जिसमें सबसे पहले उसमें तीन टास्क थे।
पेमेंट फ्रीज हुआ
पहले में 5000, दूसरे में 20800 व तीसरे में टास्क में 50,000 देने थे। मैंने उसके बताए अनुसार किया परंतु 50,000 का टास्क गलत ऑप्शन चुनाव करने पर मुझे उसके रिस्क रिपेयर करने के लिए 80000 और बाद में 10,00,000 रुपए देने पड़े। विड्रॉल के समय में पहले 10,000रूपये विड्रॉल सही से हुए। दूसरी बार में गलती से गलत सिलेक्शन करने पर पेमेंट फ्रीज हो गया। उसमें भी रिस्क कवर करने के लिये 267778 रूपये की डिमांड की। मैंने 1,66,000 रूपये पे कर दिए कर दिये पर मेरा 1 लाख रूपये नहीं होन के कारण मेरा अकांउट अनफ्रीज नहीं कर रहे हैं। आरोपी ने टोटल 4,21,000 की ठगी है।
इन एकाउंट्स में ट्रांसफर कार्रवाई राशि
ठगी करने वाले आरोपियों ने इन अकाउंट में ठगी की राशि ट्रांसफर करवाई है।
1. आई.एम.पी.एस की गई रकम जो 1,66,000/- UTR No527770944 (03.09.2025, 10.19am) बैंक नाम बैंक ऑफ बडौदा, अकाउंट नंबर 67820100021114, अकाउंट होल्डर नाम- संजु कूशवाह, आइएफसी कोड- BARBOSHIVMP शाखा शिवपुरी
2. बैंक नाम उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, अकाउंट होल्डर नाम दिलिप, एकाउण्ट नं. 1102110120078716, आईआईएफसी कोड-UJVN0001102
3. बैंक का नाम युको बैंक, अकाउंट होल्डर नाम मनजीत सिंह, अकाउंट नंबर 30050110061732
ठगी करने वालो की यूपीआई आईडी
आरोपियों ने तीन यूपीआई आईडी के जरिया ठगी को अंजाम दिया।
1. 11264498029@okbizaxis
2. dhakadyogesh981@okicici
3. sunil12171-1@okaxis
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments