☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह अपने घर में फंदे से लटकी मिली। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके टॉर्चर किया जाता था। वैशाली नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में बुध

.

SHO (वैशाली नगर) राजेश सिंह ने बताया- सीकर के धोद निवासी विनोद (27) पुत्री हरलाल सिंह की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उनके भाई सचिन ने शिकायत में बताया कि- जनवरी-2018 में विनोद की शादी धोद सीकर निवासी सुशील से हुई थी। उसके परिवार सुशील को आर्मी में पोस्टेड होना बताया था, लेकिन वह सिविल डिफेंस में लगा हुआ था। शादी के करीब 6 महीने बाद ही दहेज की मांग को लेकर विनोद को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट की जाती थी। प्रताड़ित कर पीहर भेजने पर दहेज के सामान के लिए करीब 3-4 लाख रुपए विनोद को देकर भेजा था। कुछ समय बाद दहेज के लिए टॉर्चर करने पर जमीन बेचकर 18 लाख रुपए दिए। विनोद को प्रताड़ित नहीं करने के लिए बोला था इससे ज्यादा नहीं हो पाएगा।

बातचीत करने पर था पीटता आरोप है कि विनोद के दो बेटियां थी। बेटे की चाह में विनोद पर दबाव बनाता था। बेटा नहीं दे सकने पर दूसरी लड़की से शादी करने की धमकी देता था। कुछ महीनों बाद विनोद ने एक ओर बच्ची को जन्म दिया। नाराज होकर बच्ची के बीमार होने पर इलाज नहीं करवाने पर उसकी मौत हो गई। जुलाई-2025 में विनोद व दोनों बेटियों को लेकर सुशील खातीपुरा के भारतेन्दु नगर में आकर रहने लगा। पीहर में बातचीत करने पर विनोद के साथ मारपीट करता था। 19-20 सितम्बर को 30 हजार रुपए की लाने की कहकर विनोद को पीहर भेजा था। रुपए की व्यवस्था नहीं होने पर रविवार को वापस विनोद जयपुर लौट आई थी।

सुसाइड नहीं हत्या हुई है पुलिस का कहना है- 29 सितम्बर को सुबह सुशील अपने काम पर चला गया। दोनों बेटियां भी स्कूल चली गई थी। पीछे से घर के अंदर कमरे में विनोद ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोपहर करीब 3:30 बजे परिजनों के घर लौटने पर विनोद फंदे से लटकी मिली। वैशाली नगर थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर फंदे से शव उतारा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। मृतक के भाई सचिन का आरोप है कि दहेज के लिए विनोद का प्रताड़ित किया जा रहा था। विनोद ने सुसाइड नहीं किया, उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading