![]()
कैथवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कैथवाड़ा पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 लाख 24 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
डीग जिले के एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कैथवाड़ा थाना अधिकारी अमरसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभयपुर गांव के जंगलों में दबिश दी गई, जहां ये ठग सक्रिय थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन, होटल बुकिंग और सेक्सटॉर्शन (न्यूड वीडियो) के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। उन्होंने अब तक हजारों लोगों से करीब 7 करोड़ रुपए की ठगी की बात कबूल की है।
गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments