राजसमंद कलेक्ट्रेट मे स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारीगण।
राजसमंद में आज कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने वीसी में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में एडीएम नरेश बुनकर, सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित जिला स्तरीय अधिकारी वीसी कक्ष एवं लाइव लिंक से जुड़े जहां ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी कनेक्ट हुए।
इस दौरान उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभागवार डिस्पोजल टाइम को पाक्षिक रूप से तुलना करें और जिन अधिकारियों का निस्तारण समय कम हो रहा है, वे आगे से कार्यशैली त्वरित करें।

कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में मौजूद अधिकारीगण।
कलेक्टर ने लेवल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पर पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा के दौरान उच्च स्तर पर लंबित शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से इंटिमेट करने के निर्देश दिए। जिससे शिकायतें समय पर हल हों और परिवादियों को राहत मिले। वहीं आज वीसी से नहीं जुड़ने पर सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार विनोद कोठारी, सहायक वन संरक्षक, किशन चौधरी, बाल अधिकारिता विभाग उपनिदेशक रश्मि कौशिक को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments