![]()
एक अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर में उच्चस्तरीय बैठक लेकर गृह व यातायात विभाग, जेडीए, यूडीएच व स्वायत्त शासन विभाग को ट्रैफिक व्यवस्था सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आफत के
- रामगढ़ मोड़ पर कट बंद हाेने से जलमहल की तरफ आने वाले लाेगाें काे घर जाने के लिए डेढ़ किमी का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।
- स्कूल के बच्चों को बसों में जाने के लिए रॉन्ग साइड जाना पड़ रहा है। अब तक पांच लोग घायल हो चुके हैं।
- जेडीए ने ट्रैफिक पुलिस काे पत्र लिखकर रोडकट बंद करने का जवाब मांगा है, लेकिन पुलिस अधिकारी जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं।
राजापार्क, पिंक स्क्वायर: टनल में जाने के लिए लंबा चक्कर
एक कट छूटा तो एक किमी का चक्कर तय
25 साल से है यह कट। ट्रैफिक पुलिस ने करीब एक माह पहले इसको बंद कर दिया।
परेशानी; इसके बंद होने से जवाहर नगर, मामा की होटल के आसपास रहने वाले हजारों लोगों को रामगंज, ट्रांसपोर्ट नगर, बड़ी-छोटी चौपड़ जाने के लिए बर्फ खाना चौराहे से यू-टर्न लेकर आना पड़ता है।
- 500 मीटर घूमकर आना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा हुई।
कट बंद करने के बजाय ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाकर व्यवस्था दुरुस्त करें; जिम्मेदारों को क्यों लगता है कि रोड कट बंद करना ही जाम का समाधान है। जबकि कट बंद करने से जाम अगले चौराहे पर शिफ्ट होता है। जरूरत है ऐसे कट पर पुलिस जाब्ता तैनात करने की।
“ट्रैफिक पुलिस का काम जनता को सुविधा उपलब्ध कराना है। बंद किए दोनों रोडकट को दिखाता हूं। अधिकारियों को भेज कर सर्वे करा लेंगे। रोडकट बंद करने की वजह से अगर जनता को परेशानी हो रही है तो इन्हें खोलकर और काई वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे।”
-सुमित मेहरड़ा, डीसीपी ट्रैफिक
सीएम ने 1 अगस्त को कहा था; सुचारू यातायात के लिए सामूहिक जिम्मेदारी से काम करो
“जयपुर में यातायात के सुचारू संचालन के लिए तुरंत उचित कदम उठाएं। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए दीर्घकालीन कार्ययोजना के लिए गृह व यातायात विभाग, जेडीए, यूडीएच व स्वायत्त शासन विभाग मिलकर सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करें।”
– सीएम भजनलाल शर्मा (1 अगस्त को बारिश के बाद सीएम ने ट्रैफिक पर उच्च स्तरीय बैठक में)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments