![]()
DIG ने दौसा में केंद्रीय जेल श्यालावास का निरीक्षण किया।
जेल डीआईजी मोनिका अग्रवाल ने बुधवार को श्यालावास स्थित विशिष्ट केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण किया। डीआईजी के श्यालावास पहुँचने पर मुख्य प्रहरी वीरेन्द्र भाटी के नेतृत्व में गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद उन्होंने किचन, जेल फैक्ट्री, डिस्पेंसरी, मुल
उन्होंने मोबाइल नेटवर्क को बाधित करने वाले टॉवर फॉर हार्मोनियस कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम को स्थापित करने वाली जगह को देखा। इसके अतिरिक्त जेलों से रिहा हुए विदेशी नागरिकों के लिए स्थापित होने वाले डिटेंशन सेंटर के नवीन निर्माण कार्य की लोकेशन के बारे में जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ से चर्चा की।
उन्होंने बंदियों के लिए हेल्प डेस्क रजिस्टर का उद्घाटन किया। अब बंदियों की समस्याओं का समाधान एवं निस्तारण पंजिका में लिखा जाएगा। उन्होंने बंदियों की परेड लेकर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही, स्टाफ की संपर्क सभा ली तथा जेल सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार सैनी, जेलर विकास बागोरिया, डिप्टी जेलर दिलावर ख़ान, आरएसी के प्लाटून कमांडर मनेश कुमार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी टीकम चंद चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, सहायक लेखाधिकारी रतिराम मीणा, अभयेन्द्र कुमार सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments