गर्ल्स कॉलेज रानी (पाली) में एबीआरएसएम राजस्थान (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूरे होने पर व्याख्यान हुआ।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता एबीआरएसएम के जिला प्रचार प्रमुख डॉ. श्रवणसिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व, विशेषताओं के बारे विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय सदस्य किशनसिंह जोधा, जसवंतसिंह, डॉ. पंकज परमार डॉ. अंजु अवस्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments