राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में 5 दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर 4 से 8 अगस्त तक रायपुर में संपन्न हुआ।
सीओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि शिविर में राज्यपाल अवॉर्ड के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के लिए दक्ष प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। स्थानीय संघ सचिव दिनेश परिहार ने बताया कि स्काउट झंडारोहण स्काउट प्रार्थना-झंडा गीत के साथ 4 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त को ध्वजावतरण और राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ। मूक बधिर स्कूल सिरियारी से आए बालक ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। एसीबीईओ ढगलाराम बागड़ी ने बालचरों के हौसला अफजाई में राजस्थानी देशी गीत की प्रस्तुति दी।
सीबीईओ नरेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि स्काउटिंग से चरित्र, अनुशासन और नेतृत्व निर्माण की क्षमता विकसित होती है, इसलिए आज के बदलाव भरे समय में स्कूल में पढ़ने वाले हर एक बालक-बालिका को स्काउट-गाइड संगठन का हिस्सा होना जरूरी है। शिविर में आए मेहमानों स्काउट प्रधान खुमाराम सीरवी, भामाशाह शेर मोहम्मद, भूपेंद्र, भंवरलाल चौधरी, हरीश चौधरी आदि का स्थानीय संघ सचिव दिनेश कुमार परिहार ने आभार जताया। शिविर संचालक/प्रभारी मोहनलाल कुमावत ने प्रतिवेदन में बताया कि शिविर में कुल 5 स्थानीय संघों (रायपुर, आनंदपुर कालू, सोजत सिटी, कंटालिया, मारवाड़ जंक्शन) के 97 स्काउट ओर 32 गाइड सहित कुल 129 बालचरों ने भाग लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments