☜ Click Here to Star Rating


धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में रानोली रपट पर बहे मिनी ट्रक के हेल्पर का शव एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला।

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में रानोली रपट पर शुक्रवार सुबह एक मिनी ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। ट्रक में सवार ठेकेदार और एक मजदूर को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था।

.

एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन क्लीनर मुकेश कुमार के शव को बाहर निकाला। हालांकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले ड्राइवर राकेश और ट्रक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

ट्रक ड्राइवर की तलाश में एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

ट्रक ड्राइवर की तलाश में एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

रात होने के कारण शुक्रवार को बचाव अभियान रोक दिया गया था। शनिवार सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम फिर से बचाव कार्य में जुट गई। पार्वती बांध से दो दिन पहले छोड़ा गया पानी अब रानोली रपट पर पहुंच चुका है।

इससे पानी का बहाव तेज हो गया है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को ड्राइवर और ट्रक की तलाश में कठिनाई हो रही है। घटना के समय ट्रक में सवार मजदूर रवि और मुकेश कुमार को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

एसडीआरएफ की टीम पानी के तेज बहाव के बावजूद ड्राइवर राकेश और ट्रक की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान जारी रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading