☜ Click Here to Star Rating


DGGI की टीम शुक्रवार को कार्रवाई पूरी करने के बाद रवाना हुई।

भीलवाड़ा में भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण डाड के बेटे के यहां DGGi की रेड पूरी हो चुकी है। टीम को भाजपा नेता के बेटे निखिल ने 5 करोड़ और ​बिजनेस पार्टनर अनुज से 1 करोड़ 13 लाख रुपए की टैक्स पेनल्टी जमा कराई है।

.

वहीं फर्जी बिलिंग में शामिल प्रोसेस हाउस ने करीब ढाई करोड रुपए की टैक्स पेनेल्टी जमा कराई है। टीम ने कुल 8.30 करोड़ की रिकवरी की है। इसके बाद शुक्रवार को टीम रवाना हो गई।

दरअसल, गुरुवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के बेटे के यहां डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की रेड हुई थी। छापेमारी करीब 13 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में की गई थी। बताया जा रहा है कि ईवे बिल से ये पूरा मामला सामने आया था।

फोटो निखिल के बिजनेस पार्टनर अनुज की शॉप का है। जहां टीम गुरुवार को पहुंची थी।

फोटो निखिल के बिजनेस पार्टनर अनुज की शॉप का है। जहां टीम गुरुवार को पहुंची थी।

नेता के बेटे के बिजनेस पार्टनर के भी सर्च

दरअसल, निखिल का टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में केमिकल और कोयला सप्लाई का बिजनेस है। टीम को करीब 13 करोड़ की जीएसटी चोरी की जानकारी मिली थी। इस मामले में निखिल के दोस्त और बिजनेस पार्टनर अनुज सोमानी के यहां भी टीम ने सर्च किया गया था।

सुबह पिता के यहां पहुंची टीम, फिर भाई को लेकर साथ गई

गौरतलब है कि गुरुवार को टीम सुबह सबसे पहले शास्त्री नगर न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित निखिल के पैतृक घर पहुंची थी। टीम को जब पता चला कि निखिल कुमुद विहार के फ्लैट नंबर 803 में रहता है तो टीम ने वहां पर सर्च किया।

टीम शाम को निखिल के दोस्त और बिजनेस पार्टनर अनुज सोमानी की एलएनटी रोड स्थित माहेश्वरी केमिकल शॉप पर पहुंची थी। यहां टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

बताया जा रहा है कि ईवे बिल से पकड़े गए केमिकल हाउस की ओर से सरकार को दोहरा नुकसान पहुंचाया जा रहा था। टेक्सटाइल में सबसे ज्यादा केमिकल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। शैल कंपनियों के मार्फत खरीदी नहीं करके, बिल की ट्रेडिंग की जाती है।

बाद में फिनिश प्रोडक्ट में उस जीएसटी को एडजस्ट कर लिया जाता है। इन प्रोसेस हाउस में भी केमिकल की खरीदी दिखाई गई जबकि वह प्रोसेस हाउस में आया ही नहीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading