जयपुर जिला एथलेटिक्स संघ के चुनाव
जयपुर| जयपुर जिला एथलेटिक्स संघ के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। देवी शंकर शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चार साल के बाद
ओिलंपियन गोपाल सैनी की सचिव पद पर फिर से वापसी हुई है। चुनाव अधिकारी एनएस यादव ने जिला कार्यकारिणी के सभी 9 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। चुनाव में राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सुरेंद्र सिंह गुर्जर, जिला खेल परिषद की ओर से मानसिंह और जिला ओिलंपिक संघ की ओर से गिरिराज खंडेलवाल पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। चुनावी एजीएम में 19 क्लबों के प्रतिनिधि मौजूद थे। जयपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वीरेंद्र सिंह ने रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव और अपीलीय अधिकारी शासन सचिव युवा मामले और खेल विभाग के पास अपील करते हुए चुनाव को रुकवाने के प्रयास किए। जिला संघ से सम्बद्ध राजस्थान क्लब की सचिव राजबाला सैनी ने भी चुनाव पर आपत्तियां जताई थीं। वहीं, राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया को जयपुर जिला एथलेटिक्स संघ में उपाध्यक्ष बनाया है। गोपाल सैनी खुद वुशू संघ में संरक्षक हैं।
नई कार्यकारिणी : देवी शंकर अध्यक्ष, हीरानंद कटारिया उपाध्यक्ष, गोपाल सैनी सचिव, देवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, राजेंद्र मीणा और जगदीश कौर संयुक्त सचिव। गुरिंदर चोपड़ा, ललित वर्मा, जगदीश सिंह कार्यकारी सदस्य।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments