☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जैसलमेर जिले के तनोट क्षेत्र के विशेष दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने तनोट माता मंदिर में दर्शन किए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से संवाद कि

.

उपमुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और त्याग को नमन करते हुए कहा, “पूरा देश आपकी वीरता और पराक्रम पर गर्व करता है। आपके समर्पण के कारण ही हम सब सुरक्षित हैं।” इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, नाचना ठाकुर विक्रम सिंह नाचना, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

तनोट माता के दरबार पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

दिया कुमारी ने सबसे पहले तनोट माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के चरणों में नमन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं देश की सुरक्षा की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के साथ बैठकर सुना। तनोट माता मंदिर की विशेषता यह है कि 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के दौरान यहां गिरे गोले भी माता के चमत्कार से फटे नहीं थे। इस वजह से यह मंदिर देशवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

भारत-पाक सीमा पर जवानों का बढ़ाया हौसला

मंदिर दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से भेंट की। इस दौरान BSF के जवानों ने उन्हें सेना की कैप पहनाकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और त्याग को नमन करते हुए कहा, “पूरा देश आपकी वीरता और पराक्रम पर गर्व करता है। आपके समर्पण के कारण ही हम सब सुरक्षित हैं।”

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने तनोट विक्ट्री पिलर पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और यात्रा के दौरान दिया कुमारी बबलियान चौकी भी पहुंचीं। उन्होंने वहां तैनात जवानों से बातचीत की और उनके अनुभवों व समस्याओं को सुना। दिया कुमारी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सीमावर्ती इलाकों के विकास और स्थानीय निवासियों व जवानों की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।

बॉर्डर पर सुरक्षा का जायजा लिया

दौरे के अंतर्गत दिया कुमारी ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “तनोट माता की कृपा और हमारे जवानों के पराक्रम से ही हमारी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।” इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, नाचना ठाकुर विक्रम सिंह नाचना, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading