![]()
राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की किराया नीति के विरोध में देवस्थान किराएदार संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठा भी बंद रखे।
देवस्थान विभाग की नीति के विरोध में संघ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जोधपुर में भी इसका असर देखने को मिला। शहर के आडा बाजार और रणछोड़ राय मंदिर के सामने किराएदार संघ ने कालीपट्टी बांधकर धरना दिया। संघ से जुड़े सदस्यों ने सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर नीति का विरोध जताया।
मांगे नहीं मानने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
धरने पर मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष लख्मीचंद ने कहा कि सरकार अपनी नीति में परिवर्तन नहीं करती है तो एक सप्ताह बाद आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा और इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।
यह हैं मांगे
- देवस्थान विभाग की राजनीति वर्ष 2021 के तहत बढ़ाए गए 300% किराया को वापस ले।
- हर साल 5% की किराया बढ़ोतरी के बाद भी प्रत्येक 5 साल बाद समीक्षा करके फिर और बढ़ोतरी करने के प्रावधान को वापस लिया जाए ।
- किराया नीति 2021 के वर्ष 2023 में हुए संशोधन को लागू कर क्रियान्वित किया जाए।
- संपदा किराए से संबंधित सभी निर्णय में किराएदार संघ की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments