☜ Click Here to Star Rating



नागौर में नकास गेट इलाके के बाशिंदों ने शनिवार को जिला कलेक्टर के आवास पर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन देकर नकास गेट में जलभराव के स्थाई समाधान की मांग की।

.

इससे पहले लोगों ने जिला कलेक्टर के आवास के बाहर कुछ देर धरना दिया और प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम चंपालाल‌ जीनगर ने धरनास्थल‌‌ पर आमजन के बीच बैठकर उचित समाधान करवाने‌ की बात कही।

जलभराव के स्थाई समाधान की मांग नकास गेट इलाके के बाशिंदों ने ज्ञापन देकर कहा कि नकास गेट, भार्गव मोहल्ला, खटीकों का मोहल्ला, कुम्हारों का मोहल्ला, नित्यानंद की बाड़ी, अजमेरी गेट, समस तालाब, कालू खान की बाड़ी, गिनाणी तालाब के पास, सूफी दरगाह, न्यारियों का मोहल्ला, गाजी खाड़ा क्षेत्र में बरसात के समय भारी जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। कॉलोनीवासियों ने जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए स्थाई समाधान की मांग की है।

घरों में घुस रहा बरसाती पानी ज्ञापन देने वाले लोगों का कहना है कि नालों, नलियों व सीवरेज की सफाई समय पर नहीं होने और पानी निकासी की व्यवस्था के अभाव में बरसाती पानी घरों में घुस रहा है। घरों में बरसाती पानी जमा होने से काफी नुकसान हो रहा है। वर्षाजल निकासी के लिए रिजर्व दुलाया, जड़ा तालाब, समस तालाब, गिनाणी तालाब के नालों पर अतिक्रमण होने के कारण पानी निकासी का परंपरागत बहाव अवरुद्ध हो गया है और इन मोहल्लों में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading