![]()
उतर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल सेवाएं बाधित रहेगी। जम्मू के अंदर भारी बरसात के साथ चलते रेलवे प्रशासन ने फैसला लिया।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- इसके चलते कई स्थानों तक चलने वाली रेल सेवाए प्रभावित रहेगी। उन्होने बताया कि गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 31 अगस्त को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा 31 अगस्त 25 को रद्द रहेगी, गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा 31 अगस्त को रद्द रहेगी। इसी तरीके से गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा 31 अगस्त को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा 31 अगस्त यानि कल रद्द रहेगी।
आपको बता दें कि रेल प्रशासन से इनसे पहले 30 अगस्त की भी रेल सेवाएं रद्द की थी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments