☜ Click Here to Star Rating



.

शहर में चल रही अवैध मांस की दुकानों को परमानेंट सीज करने, धार्मिकस्थलों-बावड़ी से अतिक्रमण हटाने सरीखी मांगों को लेकर सर्व हिंदू समाज की ओर से नगर परिषद के बाहर धरना दिया।

सुबह 11 बजे सर्व हिंदू समाज के बैनर तले संत, महिला व पुरुष नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठे। दोपहर 12.30 बजे धरनास्थल से लोग नारे लगाते हुए नगर परिषद कार्यालय के भीतर पहुंचे। जहां पर इंतजार करने के बाद भवन के भीतर धरने पर बैठकर नारे लगाने लगे। फिर समाजजनों व धरने में शामिल संत समाज ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

करीब आधे घंटे बाद सभापति सरोज अग्रवाल व आयुक्त धर्मेंद्र मीणा ने आकर समस्या सुनी। धरने का नेतृत्व कर रहे अनिल चतुर्वेदी, प्रशांत मोदी, नरेंद्र पायलेट व रामलखनदास महाराज ने सभापति को 7 सूत्रीय मांगपत्र दिया। इसमें शहर में चल रही अवैध मांस की दुकानों को तत्काल बंद करवाने की मांग की। मीरागेट गणेश मंदिर पर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर चारदीवारी करवाने व मीरागेट रूप कंवर बावड़ी पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की।

इस पर सभापति व आयुक्त ने शहर में मांस की 6 दुकानें सीज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी टीम शहर में कार्रवाई करने गई हुई है। शहर में अन्य जगहों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। सदर थानाप्रभारी रमेशचंद आर्य, महिला थानाप्रभारी यशोराज, रायथल थानाप्रभारी राजाराम जाट जाब्ते के साथ तैनात रहे। इस दौरान रामलखनदास महाराज, रोहित दास, श्रवणदास महाराज, घनश्यामदास महाराज, सागरदास महाराज व विहिप के पूर्व अध्यक्ष नंदसिंह सोलंकी मौजूद थे। इससे पूर्व धरनास्थल पर पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवान लाडला, पवन बैरागी, पार्षद संदीप देवगन, पेंशुसिंह, रमेश जैन, विजयंत आमेरा, रविंद्र काला, पार्षद सूरज बिड़ला व मोहन बिड़ला ने संबोधित किया।

^अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ कल भी कार्रवाई की थी, आज भी कार्रवाई की है। जो मांगें उन्होंने की थी, वो हमने मान ली है। उन्होंने ज्ञापन दिया था, उसी पर हमने लिखकर दे दिया था कि अवैध मांस की दुकानें सीज की जाएगी।

-धर्मेंद्र मीणा, आयुक्त, नगर परिषद बूंदी

बूंदी| नगर परिषद में दिनभर चले अनशन के बाद रात आठ बजे बाद आयुक्त धर्मेंद्र मीणा और सभापति सरोज अग्रवाल नगर परिषद पहुंची। आयुक्त ने अनशन पर बैठे सातों आंदोलन करने वालों से समझाइश की। उनकी सभी मांगें मान ली। आंदोलन में शामिल प्रशांत मोदी ने बताया कि आयुक्त ने सभी मांगें मान ली है। इसके साथ ही जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। हमें लिखित में आयुक्त ने दे दिया है, जिससे हम संतुष्ट हैं। इसके साथ ही अनशन समाप्त हुआ। इससे पहले विरोध-प्रदर्शन के दौरान आयुक्त व सभापति ने लोगों को मौखिक कार्रवाई के आश्वासन दिए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोग लिखित आश्वासन व नगर परिषद द्वारा कमेटी बनाने की मांग पर अड़ गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading