☜ Click Here to Star Rating



बहरोड़ में तीन महीने पहले हुई डॉक्टर भावना यादव की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया

बहरोड़ में तीन महीने पहले हुई डॉक्टर भावना यादव की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। मृतका के भाई नवीन यादव ने सोमवार शाम 7 बजे रैली निकाली।

.

नवीन यादव का कहना है कि राजस्थान और हरियाणा में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद उनकी बहन को न्याय नहीं मिला। आरोपी रेवाड़ी निवासी उद्देश्य यादव ने पुलिस के सामने स्वीकार किया था कि उसने डॉक्टर भावना को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाया। लेकिन सबूतों और गवाहों के अभाव में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया।

घटना के दिन डॉक्टर भावना दिल्ली में एग्जाम देकर हिसार में उद्देश्य यादव के क्वार्टर पर पहुंची थी। जलने के बाद उद्देश्य उन्हें हिसार के सिविल लाइंस अस्पताल ले गया। वहां से उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

भावना यादव की मां ने बताया- उनकी बेटी के साथ न्याय नहीं हुआ और हत्यारे को बरी करके उन्होंने नाइंसाफी की है। इसी संबंध में भावना के भाई नवीन ने सोमवार को न्याय मांगने के लिए राजस्थान विधानसभा के सामने अपने युवा साथियों के साथ मिलकर रैली निकाली और अपनी बहन के लिए न्याय मांगा।

नवीन का कहना है कि राजस्थान और हरियाणा दोनों ही जगह बीजेपी की सरकार है अगर राजस्थान सरकार उनकी मदद करती है तो बीजेपी सरकार इस केस को दोबारा खुलवाकर दोबारा तस्दीक करवाकर उसकी बहन को न्याय दिलाएं ताकि और किसी दूसरी बहन के साथ ऐसी घटना ना हो।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading