![]()
फुटबॉल अकादमी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए श्रीराम स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
बारां में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत फुटबॉल अकादमी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए श्रीराम स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया जाएगा। स्टेडियम में खिलाड़ियों को आधुनिक मैदान, फ्लड लाइट और पवेलियन की सुविधा मिलेगी।
अकादमी में 30 बेड का बॉयज हॉस्टल, मैस और डाइनिंग हॉल बनाए जाएंगे। सरकार ने इस परियोजना के लिए ढाई करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। जिला स्तर से साढ़े 6 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था।
जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह के अनुसार अकादमी में 30 से अधिक खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर चुना जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षक निशुल्क प्रशिक्षण देंगे। बारां के साथ पूरे राजस्थान के खिलाड़ी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया ने कहा कि जिले में युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह है, लेकिन मैदान और प्रशिक्षकों की कमी से खिलाड़ियों को परेशानी होती है। कोटा में 13 व्यवस्थित मैदान हैं। बारां में एक भी आधुनिक मैदान नहीं है।
जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू होगा। इस पहल से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बारां का नाम रोशन कर सकेंगे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments