☜ Click Here to Star Rating


अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षक।

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम जोधपुर जवाहर चौधरी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम से ज्ञापन दिया। संगठन के महानगर मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उपशाखा

.

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) सम्पूर्ण प्रदेश के शिक्षकों की व्यथा को प्रकट करते हुए गुरुवार को संगठन की उपशाखा महानगर जिला जोधपुर के प्रतिनिधि शिक्षक, अपर कलेक्टर जोधपुर पर उपस्थित होकर ज्ञापन के माध्यम से कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई के निर्देश प्रदान करने का कष्ट करे। इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने की स्थिति में संगठन को आन्दोलन के अग्रिम कदम उठाने पर विवश होना पड़ेगा।

अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए शिक्षक।

अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए शिक्षक।

संगठन ने ये रखी मांगें

  • शिक्षा विभाग में समस्त संवर्गों के स्थानान्तरण से प्रतिबन्ध हटाकर स्थानान्तरण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जावे।
  • शिक्षकों के सभी स्तर की पदोन्नतियों लम्बित है, समयबद्ध कार्यक्रम तय कर शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण हो, न्यायालय में लम्बित तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों की पदोन्नति पर विधि एवं शिक्षा विभाग को त्वरित निस्तारण करवाने के निर्देश प्रदान करावे।
  • राज्य के सभी विद्यालयों में रिक्त पदों को तत्काल भरा जावे।
  • शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जावे एवं ऐसे कार्य जो शिक्षण व्यवस्था से संबंधित नहीं है, में न्यूनता रहने पर शिक्षकों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जावे।
  • छठे एवं सातवें वेतन आयोग की मंशानुरूप वेतनमान देकर तृतीय श्रेणी एवं प्रबोधकों की वेतन विंसगति को दूर किया जावे।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपाराम रलिया, प्रदेश महिला सदस्य योगिता गुर्जर, जिलाध्यक्ष जोधपुर ( ग्रामीण) भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष शहर ओमप्रकाश जाखड़, पूर्व मंत्री संजीव व्यास, जिला मंत्री (महिला) सरिता चौधरी, जिला संगठन मंत्री (महिला) पूजा शेखावत, महानगर अध्यक्ष चंदन सिंह, महानगर मंत्री अशोक चौधरी, स. सचिव राकेश खुड़खुड़िया , महानगर उपसभाध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, उपाध्यक्ष ( महिला) संजूलता गहलोत, महानगर महिला शिक्षिका सुशीला चौधरी, विजय लक्ष्मी तंवर, अनुराधा चौधरी, सुमन भाटी,उषा चौधरी, पूजा दहिया, विमलेश, ममता परिहार, के साथ कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading