आहोर के माधोपुरा में सालभर से सड़क निर्माण का काम जारी है। इसके विरोध में लोगों ने आहोर रोड़ पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया और रास्ता जाम कर दिया। लोगों ने उपखंड कार्यालय के सामने भी नारेबाजी की। साथ ही सड़क निर्माण में देरी को लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्यव
ज्ञापन में बताया कि ग्राम माधोपुरा में करीब एक साल से सड़क निर्माण का काम जारी है, फिर भी निर्माण ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसके कारण सड़क पर गड्ढे पड़ गए है, जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बरसात के दिनों में ग्रेनाइट के बड़े- बड़े टुकड़े (करंजी) डाल दिए गए है, जिससे वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे है।

उपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए लोग
उप संरपंच गणपतसिंह बालोत ने ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा भैंसवाडा बस स्टैंड से गांव में जाने वाले पुलिया का निर्माण करने लिए 90 लाख रुपए का बजट पास किया गया है। इसके बाद सालभर से निर्माण कार्य किया जा रहा हैं, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
शिकायत करने पर ठेकेदार जितेन्द्र माली ने ग्रामीणों के साथ गाली- गलौज की। विरोध करने पर ठेकेदार ने पुलिस के साथ मिलीभगत कर लोगों को झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ग्रामीणों को डराने के लिए बिना नंबर की कार लेकर घूमता है।
हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर जाम हटवाया, जिसके बाद लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को अनशन की चेतावनी भी दी।

माधोपुरा में रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए लोग।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments