![]()
एसीबी की गिरफ्त में मोहम्मद नसीम बाएं से दूसरे नंबर पर, और पटवारी बाएं से तीसरे नंबर पर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टोंक इकाई ने गुरुवार शाम को तहसील कार्यालय से पटवारी के दलाल को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम ने पटवारी को भी मौके से गिरफ्तार किया है। पटवारी के इशारे पर ही दलाल ने यह राशि ली थी
रजिस्ट्री के बदले मांगी थी रिश्वत
गिरफ्तार किया गया पटवारी टोंक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार बैरवा हाल पटवारी पटवार हल्का कस्बा टोंक व दलाल मोहम्मद नसीम है। पटवारी ने यह राशि फरियादी की जमीन की रजिस्ट्री करने के बदले मांगी थी। आरोपी पटवारी ने 15 हजार रुपए तो 25 सितंबर को ही देने को कहा था। बाकी रुपए बाद में देने को कहा था।लेकिन फरियादी ने उसे रंगे हाथों एसीबी में पकड़वाने का निर्णय लिया।
30 हजार रुपए की घूस
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक को गत दिनों एक शिकायत मिली थी। उसमें बताया गया कि आरोपी नरेंद्र बैरवा परिवादी के बेटे, बेटियों के नाम से खरीदी भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में नरेन्द्र बैरवा पटवारी द्वारा 30 हजार रुपए रिश्वत राशि मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा था।
परिवादी को धमकाया
25 सितम्बर को इसका सत्यापन कराया गया। आरोपी ने 15 हजार रुपए तो 25 सितंबर को ही देने की बात कही। शेष 15 हजार रुपए बाद में देने के लिए परिवादी को कहा गया था। रिश्वत राशि नहीं देने पर धमकी देकर नामातंरण खारिज करने को कहा गया। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अनिल कुमार के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक इकाई झाबर मल ने आज शाम को ट्रेप की कार्रवाई की।
इसमें आरोपी नरेन्द्र कुमार बैरवा पटवारी ने अपनी उपस्थिति में अपने परिचित मोहम्मद नसीम दलाल को 15 हजार रुपए रिश्वत राशि परिवादी से दिलवाई। आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments