जयपुर के आमेर थाना इलाके में कुंडा के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे के नजदीक एक बड़ा हादसा हुआ। एक डंपर की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग घायल हो गए। डंपर ने पहले 2 लोगों को कुचल दिया।
इसके बाद डंपर ड्राइवर गाड़ी से संतुलन खो बैठा और सड़क पर एक ट्रांसफॉर्मर से जा टकराया। ट्रांसफॉर्मर से हुई टक्कर के बाद डंपर में आग लग गई, जिससे ड्राइवर और परिचालक जल गए। घटना के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
शिव कुंडा तलाई निवासी शंकर लाल सैनी (32) और ओमप्रकाश सैनी (40) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल सोहनलाल (40) निवासी चौमू का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने सोहन के दोनों पैर और हाथ में फ्रैक्चर होना बताया है।
घायल सोहन ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे वे घर से कुछ दूरी पर आटा चक्की के पास तीनों खड़े थे। इस दौरान मेड़ता रोड की तरफ से आए तेज रफ्तार पत्थरों से भरे डंपर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। शिवकुंडा तलाई पर शिवजी मंदिर के पास टक्कर मारते हुए डंपर उन्हें घसीटता हुआ साथ ले गया।
मृतक के रिश्तेदार अविनाश ने बताया की 17 सितंबर को उनकी दादी का स्वर्गवास हो गया था l शुक्रवार को नई के नहान का था। नहान तैयारी के चलते ही रिश्तेदार आए हुए थेl शाम को तीनों आदमी आटा चक्की पर गए थे

डंपर ने पहले 2 लोगों को कुचल दिया। डंपर ड्राइवर गाड़ी से संतुलन खो बैठा और सड़क पर एक ट्रांसफॉर्मर से जा टकराया।
(खबर को अपडेट किया जा रहा है..)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments