☜ Click Here to Star Rating



अजमेर की क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने जेवर और नकदी चुराने के मामले में बहू और उसकी छोटी सास को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने ही घर में नकबजनी की और परिवार वालों व पुलिस को गुमराह करते रहें। पुलिस ने दोनों से सच उगला लिया और दोनों को गिरफ्तार करके चो

.

क्रिश्चियनगंज थाना एसएचओ अरविंद चारण ने बताया कि बताया कि पिछले माह 10 जुलाई को गोकुल विहार पंचशील नगर के रहने वाली सुमन पत्नी अशोक कुमार जैन के घर में चोरी की वारदात हुई थी। घर से सोने-चांदी के जेवर व 60 हजार नगदी गायब थी। जांच में खुलासा हुआ की घर में चोरी करने वाली बहू और उसकी छोटी सास ही निकली।

एसएचओ अरविंद ने बताया कि इस मामले में आरोपी दोनों महिला बहू अंजली जैन और उसकी छोटी सास रुचि जैन को गिरफ्तार किया गया है।

यह था मामला

पुलिस के मुताबक सुमन जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 6 मई 2025 को बेटे के पास रहने जयपुर गई थी। घर को लॉक करके गई थी। सुमन के मुताबिक उसका एक बेटा शुभम जैन जब 9 जुलाई को घर पहुंचा तो देखा कि घर के ताले खुले हुए थे। कमरे में रखी अलमारी रखे हुए सोने-चांदी के जेवर और नकद 60 हजार रुपए चोरी हो चुके थे। एसएचओ अरविंद के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया था और सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सबूत जुटाए तो शक शुभम जैन की पत्नी अंजली जैन पर गया।

पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल कर लिया और इसमें छोटी सास रुचि जैन के शामिल होने का भी पता चला तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बहु को अपने खर्च और छोटी सास को कर्ज चुकाने के लिए की चोरी

पुलिस के मुताबिक अंजली जैन प्राइवेट काम करती है। उसे अपने निजी कामों के लिए रुपयों की जरूरत थी। जबकि छोटी सास भी अपना प्राइवेट काम करती थी लेकिन वह कर्जदारों से परेशान थी। इसके लिए दोनों मिलकर अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई।

जून 2025 से अंजली का परिवार जयपुर मे रह रहा था, जिसका फायदा उठाकर खुद अंजली जैन अपनी छोटी सास (रूची जैन) के साथ दिन के समय अजमेर गणेश गुवाडी स्थित अपने निवास पर आई। अपने ही घर से नकदी और लाखों के जेवरात चोरी करके चली गई। जांच के दौरान अंजली जैन पुलिस को गुमराह करती रही।

लेकिन पुलिस ने पूछताछ आगे बढ़ी तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अंजली और उसकी छोटी सास जयपुर निवासी रूचि जैन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चोरी किए गए 3 जोडी कान के टॉप्स, 1 मंगलसूत्र, 1 जोडी बिछिया, 1 अंगूठी, 6 जोडी पायजेड़, 4 नाक के लोंग और 88 ग्राम सोने के खंड गली हुई स्थिति में बरामद किए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading