![]()
प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मिड टर्म छुट्टियों की डेट्स में बदलाव किया गया है। दीपावली पर होने वाली ये छुटि्टयां पहले 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक थी, जिसे बदलकर अब 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कर दिया गया है। ऐसे में दीपावली पर अवकाश तो ब
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बुधवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर छुटि्टयों में फेरबदल किया गया है। पूर्व में स्कूलों में मिड टर्म अवकाश 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच था लेकिन अब इसे बदल दिया है। छुटि्टयां पहले भी बारह दिन थी, अब भी बारह दिन ही होगी। तारीख बदलकर अब 13 से 26 अक्टूबर किया गया है। हालांकि इससे पहले 12 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में स्कूल 11 अक्टूबर तक ही संचालित होंगे। वहीं 25 अक्टूबर को शनिवार को स्कूल फिर से शुरू हो जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments