जयपुर के मानसरोवर स्थित वीटी रोड के राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में देर रात तक थिरकते रहे शहरवासी।
दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दूसरे दिन मां जगदम्बा की आरती से कार्यक्रम शुरू हुआ। मानसरोवर (जयपुर) में वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में सजे गरबा पांडाल में लोग साउथ इंडियन और गुजराती कपड़ों में सज-धजकर पहुंचे।
कृष्णा क्यूटो बने एक बच्चे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यूट्यूबर कोमल भी अपने परिवार के साथ गरबा करने आई थीं। महक मंगलानी ने मोर मुकुट पहनकर दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति को खास अंदाज में दिखाया। गरबा में आए एक कपल ने बताया कि वे 12 साल पहले यहीं मिले थे। कुछ सहेलियां भी हर साल गरबा में साथ आती हैं।
कुछ लोग बंजारा और गुजराती थीम पर तैयार होकर आए थे। इस मौके पर एक युवक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (पर्चे वाले बाबा) के रूप में पहुंचा, जिसके गले में ‘हिंदू राष्ट्र’ का बैनर था। वहीं, एक महिला पद्मावती के रूप में सजकर नृत्य कर रही थी। महिला के हाथ में खून के हाथों के निशान वाली सफेद चुनरी थी
देखिए 20 PHOTOS में गरबा महोत्सव में मस्ती के रंग…
फोटो- 1 दीपकों के साथ महाआरती

20 सालों से लगातार महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागी भी पूजा का हिस्सा बने।
दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का विधिवत आगाज मां जगदम्बा की आरती के साथ हुआ। प्रतिभागी दीपक जलाकर मां की आराधना में लीन दिखे। फोटो- 2 हिंदू राष्ट्र’ का बैनर बना चर्चा का विषय

गरबा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रंग में रंगा युवक, लोगों संग जमकर लगाए ठुमके।
दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में एक जितेंद्र शर्मा फेमस कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (पर्चे वाले बाबा) की वेशभूषा में पहुंचा। उसने गले में ‘हिंदू राष्ट्र’ का बैनर भी लगा रखा था, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
फोटो- 3 पद्मावती थीम से सजे गरबा में प्रतिभागी ने बांधा समां

अभिव्यक्ति गरबा में राजस्थानी वेशभूषा में प्रतिभागी ने डांस किया।
गरबा में एक महिला ने पद्मावती थीम पर प्रस्तुति दी। इस दौरान, वह राजस्थानी वेशभूषा और चुनरी पहनकर आई थीं। उनके हाथ में खून के हाथों के निशान वाली सफेद चुनरी थी, जिसे लेकर उन्होंने नृत्य किया। फोटो- 4 राजस्थानी गीतों पर झूमे लोग

गरबा महोत्सव में छाया राजस्थानी गानों का जादू, हर कोई थिरकने को हुआ मजबूर।
गरबा महोत्सव के साथ गीत-संगीत की बीट भी परवान चढ़ती गई। गुजराती और बॉलीवुड गीतों के बाद राजस्थानी गीत बजे तो लोगों ने दोगुने जोश के साथ डांस किया।
फोटो- 5 गुजराती ट्रेडिशन को शोकेस किया

सक्षम गुप्ता और नेहा श्रीवास्तव ने बिखेरा गुजराती संस्कृति का जलवा, विशेष पगड़ी ने खींचा ध्यान।
अभिव्यक्ति में सक्षम गुप्ता और नेहा श्रीवास्तव गुजराती ट्रेडिशन को शोकेस किया। उन्होंने एक विशेष पगड़ी पहनी थी, जिस पर आभूषण लगाए गए थे।
फोटो- 6 कृष्णा क्यूटो बनकर पहुंचा बच्चों में

कृष्णा क्यूटो बनकर पहुंचे बच्चे ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया।
गरबा के दूसरे दिन कृष्णा क्यूटो बनकर पहुंचे बच्चे ने सबको आकर्षित किया। यह जयपुर के अलग-अलग इवेंट में जाकर राजस्थान के मॉडर्न अंदाज को दिखाता है। सिर पर पगड़ी पहनता है, गले में हेडफोन लगाए रखता है। बच्चों में यह काफी पॉपुलर है। फोटो- 7 गरबा में अलग-अलग परिधान पहनकर पहुंची युवतियां

अलग-अलग परिधानों में पहुंची युवतियां, अपने ग्रुप के साथ डांस किया।
गरबा महोत्सव में युवतियां अलग-अलग परिधानों में पहुंचीं, जिससे उत्सव का माहौल और भी रंगीन हो गया। पारंपरिक गुजराती चनिया चोली से लेकर आधुनिक फ्यूजन वियर तक, हर कोई अपनी पसंद और अंदाज में गरबा के रंग में रंगा नजर आया। फोटो- 8 यूट्यूबर ने पति और बेटे के साथ जमकर किया डांस

फैशन और ब्यूटी के टिप्स देने वाली यूट्यूबर कोमल अपने पति के साथ पहुंचीं।
यूट्यूबर कोमल अपने पति नितेश और एक साल के बेटे के साथ पहुंचीं। कोमल ने अपनी ड्रेस को गुजराती पैटर्न पर डिजाइन किया है। फैशन और ब्यूटी के टिप्स देने वाली कोमल के चार मिलियन फॉलोवर हैं। वहीं पति नितेश गुलाबगढ़ के नाम से रिजॉर्ट चलाते है। कोमल ने पति और बेट के साथ जमकर डांस किया। फोटो- 9 डॉ. आकांक्षा अजरक प्रिंट की ड्रेस पहनकर पहुंचीं

जरक प्रिंट के आउटफिट पहनकर पहुंचे तीनों लोगों ने डांडिया डांस किया।
डॉ. आकांक्षा जोशी, मां अर्चना जोशी और भाई अक्षय जोशी के साथ अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में पहुंचीं। अजरक प्रिंट के आउटफिट पहनकर पहुंचे तीनों लोगों ने डांडिया डांस किया। अपने आउटफिट से बाड़मेर और कच्छ गुजरात को रिप्रजेंट किया। उनके डांस और आउटफिट्स ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। फोटो- 10 कृष्ण बनकर पहुंची स्टूडेंट ज्योति

तीन साल से लगातार महोत्सव में आ रही ज्योति कृष्ण बनकर आई।
स्टूडेंट ज्योति गरबा में कृष्ण बनकर पहुंची। पिछले 3 साल से ज्योति अलग तरह की कॉस्ट्यूम पहनकर आ रही है। फोटो- 11 पीले रंग की चमकदार पोशाकें पहनी

डेंगरस ग्रुप की साक्षी, प्रदीप और दयान ने अभिव्यक्ति गरबा में अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। तीनों ने पीले रंग की चमकदार पोशाकें पहनी थीं, जो रोशनी में और भी खिल रही थीं। उन्होंने अपने सिर पर पीले रंग की आकर्षक टोपियां भी सजाई हुई थीं, जो उनके लुक को और भी खास बना रही थीं। तीनों की जोड़ी देखने में बेहद आकर्षक लग रही थी । फोटो- 12 तन्नू और गौतम साउथ इंडियन ड्रेस में पहुंचे

साउथ इंडियन संस्कृति के रंग में रंगा गरबा, पारंपरिक वेशभूषा में सजी युवतियों ने जीता दर्शकों का दिल
अभिव्यक्ति में तन्नू और गौतम साउथ इंडियन ड्रेस में अभिव्यक्ति गरबा में शामिल हुए हैं। हर दिन अलग-अलग स्टेट की संस्कृति को वह पेश करेंगे। फोटो- 13 गरबा में मिले, फिर शादी की

अहमदाबाद से आए संकेत और सोनिया ने नवरात्र के हिसाब से ड्रेस डिजाइन की इसके बाद पहनकर आए।
गरबा में मिले, फिर शादी की अहमदाबाद से आए संकेत और सोनिया ने नवरात्र के हिसाब से ड्रेस डिजाइन की और पहनकर आए हैं। सोनिया डिजाइनर हैं। दोनों पहली बार 2013 में गरबा में ही मिले थे। अब दोनों की शादी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अभिव्यक्ति हमारे लिया बहुत खास है। फोटो- 14 हिंदी, पंजाबी और राजस्थानी गाने पर थिरके लोग

राजस्थानी गाने पर युवती ने डांस किया।
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों के समूह ने शानदार गरबा किया। रंग-बिरंगे कपड़ों और गहनों में सजे ये लोग राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखा रहे थे। फोटो – 15 बंजारा कॉस्ट्यूम में पहुंची युवती

बंजारा कॉस्ट्यूम पहनकर आई युवती ने घूमर डांस किया।
पहली बार अभिव्यक्ति गरबा में आई मुस्कान ने बताया कि इस बार प्रतिभागी बनी है। आज के दिन की थीम बंजारा कॉस्ट्यूम रखी है। फोटो – 16 गणेश प्रतिमा के सामने गरबा करती युवतियां

भगवान गणेश की 7 फीट ऊंची मूर्ति के सामने डांस करती युवतियां।
गरबा महोत्सव के लिए ग्राउंड को गणेश जी की थीम पर खूबसूरती से सजाया गया है। 80 फीट के विशाल मंच के केंद्र में भगवान गणेश की 7 फीट ऊंची मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसके सामने युवतियां पूरे उत्साह और उमंग के साथ नृत्य करती रहीं। फोटो – 17 मटके रखकर महिलाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

अभिव्यक्ति गरबा में महिलाओं ने सिर पर मटके रखकर अद्भुत नृत्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्थानी लोक संगीत की मधुर धुनों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
फोटो – 18 राजस्थानी गीतों पर झूमे लोग

राजस्थानी गीत बजे तो लोगों ने दोगुने जोश के साथ डांस किया।
गरबा महोत्सव के साथ गीत-संगीत की बीट भी परवान चढ़ती गई। गुजराती और बॉलीवुड गीतों के बाद राजस्थानी गीत बजे तो लोगों ने दोगुने जोश के साथ डांस किया। फोटो – 19 अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का ड्रोन शॉट

महोत्सव में दो सर्कल और उसके बाहर लोग गरबा करते दिखाई दे रहे हैं
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के ड्रोन वीडियो में लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। भारी संख्या में लोग उमंग और जोश के साथ नृत्य कर रहे हैं, जिससे पूरा माहौल जीवंत और खुशनुमा नजर आ रहा है। फोटो – 20 वाराणसी के फायर पान का लोगों ने उठाया लुत्फ

युवती ने फायर पान खाया।
अभिव्यक्ति गरबा में वाराणसी के फायर पान ने भी ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्टॉल पर लोगों ने प्लेन, मिल्कमेड , चॉकलेट, फ्रूट और ओरियो फ्लेवर के पान का लुत्फ उठाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments