☜ Click Here to Star Rating



22.30 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार।

झुंझुनूं की साइबर थाना पुलिस ने 22 लाख 30 हजार रुपए ठगने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़ित को ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रुपए लिए थे। आरोपी के बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़े पांच लाख रुपए मिले हैं।

.

झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान सैल) फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह गिरफ्तारी साइबर थाना थानाधिकारी आरपीएस रामखिलाड़ी मीणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

22 लाख से ज्यादा की ठगी की थी

थानाधिकारी ने बताया कि झुंझुनूं निवासी एक राकेश ने साइबर थाने में शिकायत दी कि कुछ अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश करने पर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। आरोपियों ने धीरे-धीरे विश्वास कायम कर उससे 22 लाख 30 हजार रुपए ऐंठ लिए। जब ना मुनाफा मिला और ना ही रकम वापस की गई, तब राकेश को ठगी का एहसास हुआ और उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

डिजिटल ट्रेसिंग से मिला सुराग

साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल ट्रेसिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हुए ठगी के पैसों की लेनदेन का पूरा नेटवर्क खंगाला। जांच में सामने आया कि पीड़ित से ली गई राशि का एक बड़ा हिस्सा छोटू सिंह नामक व्यक्ति के बैंक खाते में गया है। पुलिस टीम ने तत्काल जोधपुर ग्रामीण के बालेसर थाना क्षेत्र के गोपालसर गांव निवासी आरोपी छोटू सिंह की तलाश शुरू की। साथ ही उसके वर्तमान पते प्रदीप नगर (राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र) जोधपुर पर दबिश दी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छोटू सिंह के खाते में मिले करीब 5 लाख

जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में 4,99,998 रुपए साइबर फ्रॉड से संबंधित ट्रांजेक्शन के रूप में पाए गए हैं। यह राशि ठगी से प्राप्त की गई थी, जिसे आरोपी द्वारा विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर या निकासी का प्रयास किया गया था। पुलिस अब इस रकम को फ्रीज करने की कार्रवाई कर रही है, ताकि पीड़ित को राहत दी जा सके।

दो आरोपी पहले ही किए जा चुके गिरफ्तार

मामले में पहले भी दो आरोपियों चंचल सैनी और धर्मपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह है जो सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भोले-भाले लोगों को मुनाफे का लालच देकर ठगी करता है।

गठित टीम ने निभाई अहम भूमिका

झुंझुनूं साइबर थाना की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन में निर्णायक भूमिका निभाई। टीम में शामिल थे:

रामखिलाड़ी मीणा, थानाधिकारी, साइबर थाना झुंझुनूं

प्रवीण सिंह, कॉन्स्टेबल

सुभाष कुमार, कॉन्स्टेबल

मनीष कुमार, कॉन्स्टेबल​​​​​​​

सुनिल, चालक

टीम ने दिन-रात मेहनत कर आरोपी के डिजिटल ट्रेल को ट्रैक किया और तकनीकी प्रमाणों के आधार पर उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया।

कैसे करता था साइबर ठगी का खेल

आरोपी छोटू सिंह और उसका गिरोह पहले सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को जोड़ता था। फिर उन्हें “शेयर मार्केट ट्रेडिंग”, “क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट” या “फॉरेक्स इनकम” जैसे झूठे नामों से जोड़कर फर्जी निवेश योजनाएं बताता था।

शुरुआत में छोटे लाभ दिखाकर लोगों का विश्वास जीता जाता, फिर उन्हें बड़ी रकम निवेश करने के लिए उकसाया जाता। जैसे ही बड़ी रकम खाते में आ जाती, आरोपी नंबर बंद कर देते या पीड़ित को ब्लॉक कर देते थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading