![]()
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने छात्राओं को टिप्स बताए।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिला कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सागर राणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन
सीओ सीटी रवि प्रकाश शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में छोटी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने विस्तार से बताया कि साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया पर गोपनीयता की सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से सावधानी तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग ही साइबर अपराध रोकने के मूल साधन हैं।
डिप्टी एसपी ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, राजकॉप सीटिजन एप एवं उसमें उपलब्ध नीड हेल्प बटन का महत्व, पोक्सो एक्ट के प्रावधान, महिला सुरक्षा से संबंधित नवीन कानूनी प्रावधान समेत कई जरूरी विषयों की जानकारी दी।
इस अवसर पर मौजूद छात्राओं ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे स्वयं सुरक्षित रहकर अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करेंगी।
दौसा पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, वित्तीय अपराध या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें। जिससे साइबर अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments