☜ Click Here to Star Rating


चूरू के देपालसर स्थित सिद्धपीठ तारागढ़ी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी उमड़े श्रद्धालु।

चूरू के देपालसर स्थित सिद्धपीठ तारागढ़ी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह तीन बजे से ही मंदिर पहुंचने लगे। दर्शन के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई।

.

श्रद्धालुओं ने मंदिर में मनौती का नारियल बांधा और गणेश जी को भोग लगाया। श्री गणेश सेवा समिति की ओर से 1151 किलो केसरिया लड्डू का भोग लगाया गया। समिति के मनोज श्योराण ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है।

सुबह से गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों का लगा तांता।

सुबह से गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों का लगा तांता।

मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं ने दो रास्तों का इस्तेमाल किया। कुछ लोग चूरू-देपालसर रोड से पैदल पहुंचे, जबकि कई श्रद्धालु खेतों के रास्ते मंदिर आए। दोपहर की तेज धूप में भी भक्तों की भीड़ कम नहीं हुई। शाम को भीड़ और बढ़ गई।

मेले में चाट-पकौड़ों और खिलौनों की दुकानें लगाई गईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिर समिति के कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। इससे पहले मंगलवार रात को मंदिर में जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

नारियल बांधकर लोगों ने मांगी मनौती।

नारियल बांधकर लोगों ने मांगी मनौती।

लड्डू गोपाल को साथ लेकर पहुंची महिला तारागढ़ी गणेश मंदिर में दर्शन करनी पहुंची महिलाएं अपने साथ लड्डू गोपाल को भी लेकर आयी। छोटी टोकरी में लड्डू गोपाल को बैठाकर अपने सिर पर उठाकर भगवान गणेश के दर्शन करवाने के लिए आयी। राजगढ़ तहसील के गांव कालोड़ी की सुनीता ने बताया कि हर धार्मिक स्थान पर वह अपने लड्डू गोपाल को दर्शन करवाने के लिए साथ लेकर जाती हैं। इसलिए देपालसर गणेश मंदिर में भी आयी हूं। वहीं, लाखाउ की आरती भी छोटी टोकरी में लड्डू गोपाल को भगवान गणेश के दर्शन करवाने के लिए अपने साथ लेकर आयी।

भक्तों ने दर्शन कर चढ़ाया प्रसाद।

भक्तों ने दर्शन कर चढ़ाया प्रसाद।

नारियल बांधकर मांगी मनोकामना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं ने नारियल बांधकर अपनी मनोकामना मांगी। मेले में आयी संतोष ने बताया कि काफी सालों से गणेश जी महाराज के आ रही है। गणेश जी महाराज ने उनकी हर मनोकामना पूरी की है। इसलिए आज फिर से एक मनोकामना लेकर आयी हूं। जिसको लेकर भगवान के नारियल बांधकर जा रहा हूं। मनोकामना पूरी होने पर नारियल खोलकर भी जाउगी।

गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के स्थानीय लोगों ने की पानी की व्यवस्था।

गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के स्थानीय लोगों ने की पानी की व्यवस्था।

गणेश चतुर्थी पर लगे मेले में लोगों ने जमकर की खरीददारी।

गणेश चतुर्थी पर लगे मेले में लोगों ने जमकर की खरीददारी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading