![]()
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने पारदी गिरोह के 6 शातिर नकबजन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त औजार गैस कटर, गुलेल, पैचकस सहित चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने शिवनारायण सोलंकी (23) पुत्र सत
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 अगस्त को दीपक नट पुत्र जगदीश नट, निवासी मोती नगर खेरदा, थाना मानटाउन अपने परिवार सहित रामदेवरा यात्रा पर गए थे। घर बंद था और ताला लगा हुआ था। दिनांक 19 अगस्त को सूचना मिलने पर वापस लौटने पर पाया कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर 2 लाख 70 हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण में चुरा लिए गए। मामला दर्ज होने पर आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी मदद ली गई और चोरों की शिनाख्त की गई।
गिरफ्तारी के लिए किया टीम का गठन
SP अनिल कुमार ASP, रामकुमार कस्वां, CO सिटी उदय सिंह, थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम के ASI प्रेमप्रकाश ने26 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments