![]()
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने ठगी के आरोपी बंशीलाल उर्फ प्रिंस सैनी की संपत्ति कुर्क करने के लिए कोर्ट में इस्तगासा दायर किया है। सैनी ने हारवेस्ट नाम की फर्जी ऑनलाइन कंपनी बनाकर लोगों को 6 लाख रुपए में स्कॉर्पियो और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा दिया।
सैनी के खिलाफ भोपालगढ़, बाड़मेर और जोधपुर शहर में धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज हैं। उसने यूके-वेल्स में सिक्का रजिस्टर करवाने का झूठा वादा करके भी लोगों से पैसे लिए।
जांच में पता चला कि सैनी के पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं है। फिर भी वह 6 स्कॉर्पियो, 1 इनोवा, 1 फॉर्च्यूनर, 1 किया, 1 टाटा टियागो और 1 बुलेट का मालिक है। इनमें से कुछ वाहन उसके और कुछ उसके सहयोगियों-रिश्तेदारों के नाम पर हैं।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार सैनी 15 अक्टूबर 2025 को 200 स्कॉर्पियो गाड़ियां बांटने का प्रचार कर रहा है। थानाधिकारी ने कोर्ट से सैनी की संपत्ति कुर्क करने की मांग की है। इससे उसकी अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और ठगी के शिकार लोगों को न्याय मिल सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments