![]()
राज्यावास के पास शनि महाराज गांव में मगरमच्छ का रेस्क्यू करते वनविभाग के कर्मचारी।
राजसमंद में राज्यावास के पास शनि महाराज गांव में पानी के नाले में अचानक मगरमच्छ के दिखाई देने पर ग्रामीणों में खौफ फेल गया। लोग मगरमच्छ देखकर घबरा गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
आधे घंटे के बाद हुआ रेस्क्यू
सूचना पर राजसमंद वन विभाग रेंजर सत्यानंद गरासिया और लादूलाल शर्मा के निर्देशन में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पन्नालाल कुमावत और घनश्याम पूर्बिया सहित टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।
स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को राजसमंद रेंज लाया गया, जहां पशु चिकित्सक डॉ. नरेश मीणा ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। मगरमच्छ स्वस्थ पाया गया। बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसे सुरक्षित रूप से कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया गया।
8-10 साल का था मगरमच्छ
रेंजर लादूलाल शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ करीब 8 से 10 वर्ष पुराना है और इसकी लंबाई लगभग 12 फीट रही। मगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments