☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर जिले के निठाउवा थाना क्षेत्र में सोमवार को 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और मर्डर केस में आरोपी चचेरे भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने इस वारदात की एक-एक बात सामने रख दी। आरोपी ने कबूल किया कि उसने ये वारदात अकेले अंजा

.

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मासूम के 33 साल के चचेरे भाई ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने ही नशे में बच्ची के साथ रेप किया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो उसका सिर पत्थर से वार कर फोड़ दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई।

आरोपी ने पुलिस को बताया- मैंने 4 अगस्त को दोपहर को ही शराब पी हुई थी। मेरे घर लाइट नहीं थी तो मोबाइल चार्ज करने अपने चाचा के घर गया। घर पर चार्ज लगा कर लौट रहा था तो पास ही तलाब के पाल पर मेरी चचेरी बहन खड़ी मिली। मैंने उससे पूछा कि यहां क्यों खड़ी है। तो उसने जवाब दिया कि मां लकड़ी लेने जंगल गई है। उसका इंतजार कर रही हूं।

चोकलेट देने के बहाने झाड़ियों में खींचा आरोपी ने बताया कि बच्ची को अकेला देखकर मेरे अंदर शैतान जाग गया। मैंने बच्ची को बोला कि मेरे साथ चल मैं तुझे चॉकलेट दिलाता हूं। मैं उसका हाथ पकड़ कर कुछ दूर चला और अचानक झाड़ियों में ले गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया- झाड़ियों में उससे मैंने जबरदस्ती की तो वो चिल्लाने लगी। मैंने अपने रुमाल से उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद भी बच्ची नहीं मानी तो पास ही पड़े पत्थर से उसके चेहरे और सिर पर तब तक वार किया जब तक वो शांत नहीं हो गई।

आरोपी पुलिस को बताया कि उसे काफी देर बाद पता चला कि बच्ची मर गई है। इसके बाद वो बच्ची को झाड़ियों में ही छोड़कर घर चला गया। वहां जाकर उसने खून लगे हुए कपड़े धोए और नहाया।

पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपों के आधार पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपों के आधार पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है।

दादी को बोला- उसे गांव के रोड के मोड पर देखा था वारदात के बाद आरोपी चचेरे भाई को पकड़े जाने का डर सताने लगा। वो तालाब की पाल पर गया, जहां बच्ची की दादी मिलीं। आरोपी ने झूठ बोला कि उसने बच्ची को गांव के मोड़ पर खड़ा देखा था।

कुछ देर बाद बच्ची के दादा आरोपी को साथ लेकर खोज में निकले। जब बच्ची का शव मिला तो दादा ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आरोपी ने घर पर उसका बच्चा अकेला होने का बहाना बनाकर घर गया।

शक ना हो, इसलिए पुलिस के साथ घूमता रहा जब घटनास्थल पर पुलिस के पहुंची तो आरोपी भी मौके पर भी पहुंचा, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

हालांकि आरोपी की हरकतों से पुलिस टीम को उस पर शक हुआ। सोमवार रात को ही पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की थोड़ी सी सख्ती में ही आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

इसी मामले से संबंधित ये खबर भी पढ़ें-

6 साल की मासूम से दुष्कर्म व हत्या:33 साल के चचेरे भाई ने रंजिश में मार डाला, तालाब के पास झाड़ियों में फेंका शव; आरोपी गिरफ्तार



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading