![]()
ग्रेटर निगम में महिला अधिकारी से अभद्रता के मामले को उच्च अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकारी, अभद्रता करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने में लगे हैं। पीड़िता ने 12 दिन पहले ग्रेटर आयुक्त और मेयर को लिखित में शिकायत की थी। म
आयुक्त ने एपीओ करने की अपेक्षा पांच अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी। कमेटी को 7 दिन में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन 12 दिन बाद भी कमेटी ने रिपोर्ट नहीं दी है। कमेटी अतिरिक्त निगम आयुक्त सीमा कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई थी। सतर्कता आयुक्त अजय शर्मा, कार्मिक उपायुक्त रेखा मीना, हेल्थ उपायुक्त और वित्तीय सलाहकार को सदस्य नियुक्त किया गया था।
महिला ने एसई पर लगाए थे गंभीर आरोप
- महिला अधिकारी ने एसई नितिन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में महिला ने शर्मा पर ब्लैकमेल करने, बार-बार कॉल करने और गलत समय पर मोबाइल पर कॉल करने का आरोप लगाया है।
- आरोप है कि मनमाफिक काम से इनकार करने पर डराते-धमकाते थे। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ महिला अधिकारी ने आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियां करने का आरोप भी लगाया है।
- अधिकारियों ने बताया कि अधीक्षण अभियंता (एसई) नितिन शर्मा लंबे समय से एक ही पद पर जमे हुए हैं। इससे पहले भी अभद्रता के आरोपों के चलते वे विवादों में रहे हैं।
उठा सवाल; कैसे होगी निष्पक्ष जांच?
शिकायत के बाद अधिकारियों ने अभी तक न तो एसई नितिन शर्मा को एपीओ किया है और न ही उन्हें पद से हटाया है। शर्मा अभी भी एसई के पद पर ही कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता भी उन्हीं के अधीन काम कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि निष्पक्ष जांच कैसे हो पाएगी।
“मैं अवकाश पर थी। शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। आरोपी का जवाब आ चुका है। शिकायतकर्ता का अभी तक जवाब नहीं आया। अब रिमाइंडर पत्र जारी किया जा रहा है।”
-रेखा मीना, उपायुक्त कार्मिक
“मामले की अभी रिपोर्ट नहीं दी गई है। जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। रिकॉर्ड और जवाब मिलने के बाद रिपोर्ट तैयार करके दी जाएगी।”
-अजय शर्मा, सतर्कता उपायुक्त
“शिकायत के बाद कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी को 7 दिन में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।”
-गौरव सैनी, आयुक्त ग्रेटर नगर निगम
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments