☜ Click Here to Star Rating


सीकर जिले के संतोषपुरा गांव में 30 साल से रह रहे 80 साल के बुजुर्ग कानाराम की शनिवार सुबह मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दर-दर भटकना पड़ा। संतोषपुरा और भानीपुरा के ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस और पंचायत प्रशासन ने संतोषपुरा क

.

बुजुर्ग के शव को जमीन पर रखकर खड़े परिजन।

बुजुर्ग के शव को जमीन पर रखकर खड़े परिजन।

सुबह 9 बजे परिजन कानाराम के शव को लेकर संतोषपुरा की श्मशान भूमि पहुंचे। लेकिन वहां ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार का विरोध करते हुए श्मशान का गेट बंद दिया और ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने परिजनों को भानीपुरा की गोचर भूमि पर अंतिम संस्कार करने को कहा। जिसके परिजन शव लेकर भानीपुरा पहुंचे, लेकिन वहां भी ग्रामीणों ने विरोध किया।

मौके पर पहुंची पुलिस समझाइश करती हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस समझाइश करती हुई।

जिसके बाद भानीपुरा के ग्रामीणों ने चोमू पुरोहितान पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि सीताराम ऐचरा को सूचना दी। ऐचरा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया कि कानाराम संतोषपुरा के निवासी थे। इसलिए अंतिम संस्कार वहीं होना चाहिए। इसके बाद ऐचरा ने रींगस थाना पुलिस को सूचना दी। रींगस थानाधिकारी सुरेश कुमार ने संतोषपुरा के पटवारी को बुलाकर गोचर भूमि पर जगह चिन्हित करवाई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शनिवार शाम को संतोषपुरा की गोचर भूमि पर कानाराम का अंतिम संस्कार किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading