![]()
नागौर जिले के रोल पुलिस थाने में एक महिला ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार रोल निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि 11 सितंबर को उसके चचेरे ससुर और जेठ ने घर आकर मारपीट की और छेड़छाड़ की काेशिश की। मारपीट करने वाले ससुर और जेठ के ख
.
पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार 11 सितंबर की शाम को सवा 7 बजे वह और उसकी सास घर पर बैठी थीं। तभी उसके पड़ोसी रिश्ते में लगने वाले ससुर और जेठ मारपीट करने लगे। दोनों आरोपियों ने सास-बहू से छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता के परिजनों ने बीच बचाव कर दोनों महिलाओं को छुड़ाया। दोनों महिलाओं के चोटें आने पर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments